फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will continue the campaign against drugs: SSP

जारी रहेगा नशीले पदार्थों का खिलाफ अभियान : एसएसपी

Mon, 13 Jul 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Mon, 13 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने नशे की दवाएं पकड़ने वाली पुलिस और एसओजी टीम की सराहना कर ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। एसएसपी ने कहा कि दस सालों में पहली बार जिले में इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस ने नशे की दवाएं बरामद की हैं।

विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र के पाकीजा कालोनी से ग्राम घासमंडी भोजपुर (मुरादाबाद) यूपी निवासी  मो. अली को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि संपन्न प्रदेश पंजाब को नशे के कारण ही भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब पंजाब के सामान ही उत्तराखंड में नशीले पदार्थ के कारोबारी पांव पसार रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेशभर में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। नशे की दवाई बेचने वाले मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस ड्रग्स इंस्पेक्टर से रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि नशे की दवाएं रखने वाले मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ मिलकर छापा मारी की जाएगी।

वहां सीओ पीसी आर्या, कोतवाल वीके जेठा, ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार, एसएसआई अरुण कुमार, एसओ आईटीआई थाना हरेंद्र चौधरी, एसआई सुधाकर जोशी, एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट, टीम के सदस्य कैलाश तोमक्याल, बीएस राणा, नीरज पाल, अब्दुल खालिद, ब्रजभूषण गुरुरानी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed