फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wife wanted husband to quit drinking, he committed suicide

शराब छोड़ने को कहा तो दुनिया छोड़ दी

Wed, 02 May 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 02 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
wife wanted husband to quit drinking, he committed suicide
शक्तिफार्म देवनगर में डौली वन रेंज में पेड़ पर लटके पति लालधर की मौत पर बिलखती पत्नी भगवती देवी। - फोटो : अमर उजाला

बहन के घर से साइकिल पर लौट रहे व्यक्ति से पत्नी ने जब शराब छोड़ने को कहा तो दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने जंगल में पेड़ से अपने गमछे के सहारे फांसी लगा ली। पत्नी ने अपने पति को बचाने का काफी प्रयास किया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि बिंदुखत्ता के ग्राम रावतनगर प्रथम शिशवाणी निवासी लालधर (55) पुत्र बुटन दास अपनी पत्नी भगवती देवी के साथ साइकिल से साधुनगर स्थित लक्ष्मीझाला शक्तिफार्म निवासी अपनी बहन के यहां एक कार्यक्रम से लौट रहा था। डौली रेंज के जंगल में शराब छोड़ने की बात कहने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। लालधर गुस्से में पत्नी को सड़क किनारे छोड़ जंगल में चला गया और उसने अपने ही गमछे से फांसी लगा ली। जब तक उसकी पत्नी जंगल की ओर गई तब तक लालधर फांसी पर लटक चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। 
विज्ञापन


एक घंटे तक पति को कंधे पर उठाए रही पत्नी 
जब पत्नी भगवती जंगल में पहुंची तब तक पति फांसी पर लटक चुका था। यह देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने दौड़कर पति के पैरों को अपने कंधे पर रखकर उठा दिया। करीब एक घंटे तक वह उसे उठाए रही लेकिन जंगल में कोई मदद नहीं मिल पाने के कारण कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अपने ही कंधे पर पति के दम तोड़ने से पत्नी अत्यधिक गमजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed