फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wife killed husband in kitchha

पति की हत्या कर नवविवाहिता फरार 

Wed, 29 Aug 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा। Updated Wed, 29 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन

नवविवाहिता ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। शव के मुंह से झाग निकलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने से पहले युवक को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया होगा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए। घटना की सूचना पर एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है। 

विज्ञापन


बंडिया भट्ठे निवासी लक्ष्मण (36) पुत्र रोशनलाल अपने पिता के साथ रहकर मजदूरी करता था। करीब तीन महीने पहले एक ठेकेदार ने लक्ष्मण की शादी घाटमपुर (कानपुर) निवासी शिवानी से करवा दी थी। लक्ष्मण के पिता ने बताया कि लक्ष्मण करीब 10-15 दिनों से पत्नी के साथ घर के बराबर में रहने वाले रंजीत के घर पर किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे जब लक्ष्मण मजदूरी वाले स्थान पर नहीं पहुंचा तो एक व्यक्ति उसे बुलाने पहुंचा। मकान मालकिन सुनीता ने ऊपर पहुंचकर लक्ष्मण को उसके कमरे से आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर मौके पर पहुंची लक्ष्मण की बहन छोटी के साथ वह कमरे में दाखिल हुई तो जमीन पर लक्ष्मण का खून से लथपथ शव पड़ा देख दोनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल मोहन चंद पांडे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हल्द्वानी से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के पिता रोशनलाल ने बताया कि लक्ष्मण की शिवानी से शादी में सिरौली निवासी हारून और एक महिला ने मध्यस्थता की थी। शादी में शिवानी के परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हुुआ था। एसएसपी दाते ने बताया कि शिवानी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। मृतक अपने पीछे पिता के अलावा मां पार्वती ओर दो बहनों शकुंतला और छोटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। 

ट्रक चालक इदरीश ने कराई थी लक्ष्मण और शिवानी की शादी 
किच्छा। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि शिवानी मूलरूप से घाटमपुर कानपुर (यूपी) की निवासी बताई जा रही है। सिरौली निवासी इदरीश नामक व्यक्ति पेशे से ट्रक चालक हैं। इदरीश अपना ट्रक लेकर छत्तीसगढ़ गया हुआ है। सीओ के मुताबिक इदरीश ने उन्हें फोन पर बताया कि चार माह पहले वह ट्रक लेकर घाटमपुर कानपुर गया था। रास्ते में शिवानी ने उसके ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपनी सूझबूझ से किसी तरह उसे बचा लिया। पूछताछ में शिवानी ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो गया है और अब वह अकेली है। बाद में यहां कार्यरत एक ठेकेदार ने ट्रक चालक से संपर्क के बाद इदरीश और उसके साथी शिवानी को अपने साथ ले आए। बाद में उन्होंने हल्द्वानी रोड पर स्थित शिव मंदिर में लक्ष्मण की शादी शिवानी से करा दी थी। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखी शिवानी 
किच्छा। लक्ष्मण की हत्या रात 10 बजे के बाद से लेकर सुबह चार बजे के बीच की गई है। लक्ष्मण की मकान मालकिन सुनीता ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे जब वह सोने की तैयारी कर रहे थे तो सब कुछ सामान्य था। इसके बाद तड़के करीब चार बजे मवेशियों को चारा देने के लिए उठे थे, उसके बाद भी सब सामान्य था।


महिला के बयान की पुष्टि क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है। फुटेज में शिवानी देर रात करीब 1:20 बजे मेन गली से एक बैग साथ में लेकर गुजरती दिख रही है। सवाल यह है कि रात में उसे सवारी कहां मिलती, सुबह पहली ट्रेन भी सात बजे के बाद ही है। पुलिस नगर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed