फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   we want VC, we want justice

‘वी वांट वीसी’, ‘वी वांट जस्टिस’

Fri, 28 Sep 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 28 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
we want VC, we want justice
पंतनगर में तराई भवन के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थियों को समझाते सीडीओ और एडीएम। - फोटो : अमर उजाला

परिसर में तीन दिन पहले हुए हादसे में घायल छात्रों के मामले में गिरफ्तार आरोपी पर हल्की धाराएं लगाने विभिन्न मांगों को लेकर पंतनगर विवि के सात सौ से अधिक विद्यार्थी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए और कुलपति निवास (तराई भवन) के बाहर धरने पर बैठ गए। ‘वी वांट वीसी’, ‘वी वांट जस्टिस’ के नारों के साथ विद्यार्थी प्रदर्शन करने लगे। इसकी खबर लगते ही विवि प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। विवि प्रशासन और जिला प्रशासन के अफसर भी विद्यार्थियों को नहीं मना सके। देर रात तक नाराज विद्यार्थी कुलपति से वार्ता करने की बात पर अड़े हुए थे।

विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को स्टीवेंशन स्टेडियम के पास बाइक और कार की टक्कर में चितरंजन भवन-1 के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने दो दिन पहले तराई भवन का घेराव किया था। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे बजे सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न समस्याओं को लेकर तराई भवन का घेराव कर कुलपति से वार्ता करने पर अड़ गए। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना था कि पुलिस ने हादसे के आरोपी कार चालक अभिषेक चौधरी पर हल्की धाराएं लगाकर केस को कमजोर किया है। छात्रों का कहना था कि हादसे के आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही घायल छात्रों के इलाज का खर्च विवि की ओर से वहन करने की मांग की। विद्यार्थियों ने अन्य मांगें भी गिनाईं। विवि प्रशासन घायल छात्रों का इलाज कराने के लिए मौखिक रूप से तैयार हो गया था, लेकिन विद्यार्थी लिखित आश्वासन दिए जाने के मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच विवि के निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण/सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम जगदीश कांडपाल, अपर निदेशक प्रशासन डॉ अजीत कर्नाटक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरएस जादौन सहित तमाम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मनाने की भरसक कोशिश की। लेकिन, देर रात तक विद्यार्थी कुलपति से मिलकर समस्याओं के समाधान करवाने की मांग पर अड़े रहे।


हॉस्टल वार्डन धरना खत्म करने का डाल रहे दबाव
कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ हॉस्टल अभिरक्षक उन पर धरना-प्रदर्शन खत्म करने का दबाव भी बना रहे हैं। उन्होंने अधिष्ठाता छात्र कल्याण की कार्यशैली पर सवाल उठाया। देर रात तक विवि के अधिकारी आला अधिकारियों से संपर्क साधने में जुटे थे। धरना प्रदर्शन करने वालों में एग्रीकल्चर कॉलेज, होम साइंस और फिशरीज के विद्यार्थी शामिल हैं।   

विद्यार्थियों के सवाल

  • सड़क हादसे में पंतनगर विवि प्रशासन ने पहल करते हुए केस दर्ज क्यों नहीं कराया।
  • पंतनगर विवि में पढ़ रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

विद्यार्थियों की अन्य मांगे

  • विद्यार्थियों के लिए बनाए जाने वाले में नियमों में विद्यार्थियों का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
  • 70 फीसदी से कम उपस्थिति पर सेमेस्टर ब्रेक नहीं किया जाए, जबकि फीस पूरी ली जाती है।
  • हॉस्टल के शौचालयों की खस्ता हालत को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed