{"_id":"901c3c307f332ebecc053f05f61fcbcd","slug":"uttarakhand-police-to-prevent-crime-would-be-helpful-charioteer-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने में मददगार होगा सारथी उत्तराखंड पुलिस एप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध रोकने में मददगार होगा सारथी उत्तराखंड पुलिस एप
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 13 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सारथी उत्तराखंड पुलिस नाम से एक एप बनाया गया है। उत्तराखंड में इस एप की शुरूआत ऊधमसिंह नगर जिले से की जा रही है। इस एप में लोग शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
सूचना क्रांति के इस युग में आजकल सभी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। इस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद ने ऊधमसिंह नगर की पुलिस ने सारथी उत्तराखंड पुलिस नाम का एक एप बनाया है। जिसका मकसद है कि पीड़ितों को न्याय मिले और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इस एप को मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर डाउन लोड किया जा सकता है। इसके बाद एक विंडो खुलेगी। जिसमें इमरजेंसी हेल्प और डेश बोर्ड के दो आप्शन मिलेंगे। इमरजेंसी हेल्प के तहत हेल्प सेल्फ, हेल्प निर्भया, हेल्प अदर्स और हेल्प ऑटो का ऑप्शन मिलेगा। अगर व्यक्ति खुद खतरे में है तो वह हेल्प सेल्फ का उपयोग कर सकता है। इसके अलावा अगर कोई लड़की खतरे में है तो हेल्प निर्भया ऑप्शन का उपयोग कर सकती है। अगर कोई और खतरे में वह हेल्प अदर्स ऑप्सन का उपयोग कर सकता है। यही नहीं, अगर आटो में किसी तरह की परेशानी है तो हेल्प आटो का सहारा लिया जा सकता है। चारों के आप्शनों के लिए केवल क्लिक करना होगा। इसके बाद घटनास्थल की लोकेशन खुद संबंधित थानों, पुलिस अधिकारियों, चीता मोबाइल और कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। यही नहीं कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस अधिकारी अपने मॉनीटर स्क्रीन पर लाइव पिक्चर भी देख सकेंगे। इसके अलावा डेश बोर्ड ऑप्शन में जा करके पुलिस अधिकारियों और थानों के नंबर, ट्रैफिक नियम, वाहन चालान का अर्थदंड, पब्लिक के सुझाव आदि के बारे में जाना जा सकता है।
विज्ञापन