फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two teenage boys get hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत

Thu, 18 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 18 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Two teenage boys get hit by truck
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नगर के मुख्य चौराहे पर बाइक सवार दो किशोर ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। दूसरे किशोर ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर दोनों किशोरों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


मेलाघाट रोड, राजीव नगर निवासी सूरज (16) पुत्र प्रेमशंकर वर्मा और किशन (15) पुत्र संतोष मेन बाजार स्थित टॉप शॉप में काम करते थे। बुधवार को बाजार बंद होने की वजह से दोनों बाइक पल्सर (यूके06एके 2509) से घूमने निकल गए। दोपहर करीब एक बजे वे पीलीभीत रोड से घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मुख्य चौराहे के पास ट्रक (यूपी22टी 3694) को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों किशोर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


हादसे के दौरान चौक पर तैनात पुलिस ने ट्रक और उसके चालक कफील खान निवासी अलीगंज बरेली को दबोच लिया और गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय चारुबेटा के पास उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शाम को परिजनों को सौंप दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद किशन और सूरज के घर में मातम छाया हुआ है। सूरज की तीन बहनें और एक भाई है और किशन की दो बहन और दो भाई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सूरज के चाचा की थी। सूरज बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed