{"_id":"5c2bb707bdec2257043b851e","slug":"two-sons-said-three-brothers-killed-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटे बोले, तीन भाइयों ने मां को मार डाला! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बेटे बोले, तीन भाइयों ने मां को मार डाला!
Wed, 02 Jan 2019 12:22 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में मृतका गंगा देवी का पंचनामा भरती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति को लेकर बेटों के बीच उपजे विवाद ने एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसकी अर्थी को श्मशान की बजाय पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पांच बेटों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें से दो बेटों ने अपने भाइयों पर मां की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मूल रूप से बलिया (यूपी) की रहने वाली गंगा देवी (82) ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के फुलसुंगा गांव में बेटे ओमकार नाथ तिवारी, अजीत कुमार तिवारी और शत्रुघ्न तिवारी के साथ रहती थी। गंगा देवी के दो बेटे ईश्वर दत्त तिवारी और राजदेव लखनऊ में रहते हैं। कुछ समय पूर्व से पांचों भाइयों के बीच गंगा देवी के नाम से दर्ज बलिया और फुलसुंगा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार रात गंगा देवी का निधन हो गया। मंगलवार को जब ओमकार, अजीत और शत्रुघ्न मां के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि उनके बड़े भाई ईश्वर दत्त और राजदेव भी घर पहुंच गए। यहां ईश्वर दत्त और राजदेव ने तीनों भाइयों पर मां की हत्या करने की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर डाली। हंगामा बढ़ने पर सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मृतका के बेटों की मांग पर अर्थी पर रखे गंगा देवी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भाईयों के विवाद में एक रिश्तेदार भी शामिल
मृतका गंगा देवी के बेटों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में उनके एक रिश्तेदार का नाम भी पुलिस जांच में आ रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीन को लेकर मृतका के बेटों का उनके एक रिश्तेदार से भी विवाद चल रहा है। असलहों के लाइसेंस को लेकर भी दोनों के बीच पहले विवाद हो चुका है।