फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Nepalese caught with eight kg charas

आठ किलो चरस के साथ दो नेपाली दबोचे

Fri, 08 Dec 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 08 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two Nepalese caught with eight kg charas
खटीमा में चरस सहित पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

नेपाल से आठ किलो चरस लेकर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से दबोच लिया। उनके कब्जे से एक बाइक भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


आरोपी चरस बेचने के लिए बरेली और पीलीभीत जाने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने थोक में इसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई है। फुटकर में इसकी कीमत 14 से 15 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन


चकरपुर चौकी क्षेत्र में सीओ बीएल मधवाल के नेतृत्व में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार शाम सवा चार बजे पुष्कर शाही पुत्र गौरी शाही निवासी चांदनी (नेपाल) वार्ड नंबर सात, जय बहादुर पुत्र नर बहादुर निवासी फारन वार्ड नंबर 17 को आठ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम में कोतवाल केसी भट्ट, चकरपुर चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, कृष्ण कुमार, रमेश गोस्वामी, हरीश कुमार, कैलाश सिंह, गणेश गिरी और एसटीएफ की टीम में केपी टम्टा, महेंद्र गिरी, सुरेंद्र सिंह, किशोर कुमार, सलमान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed