फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Twenty minutes stuck in jams Labour Minister

बीस मिनट जाम में फंसे श्रम मंत्री

Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Twenty minutes stuck in jams Labour Minister
व‌िध्‍ाायक - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद रोड में दिनभर कई बार जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में आम आदमी के साथ ही श्रममंत्री का काफिला भी फंस गया। लालबत्ती लगी गाड़ी के जाम में फंसने के बाद हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मंत्रीजी की कार को जाम से निकलवाया। 

विज्ञापन


रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से मुरादाबाद रोड पर कई बार जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जाम खुलवाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण मुरादाबाद रोड के अलावा मुख्य बाजार में भी लोग जाम से परेशान रहे। 
विज्ञापन


इधर दोपहर करीब 12 बजे जसपुर में कार्यक्रम से लौट रहे श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की कार 20 मिनट तक जाम में फंसी गई। काफी देर तक कार में बैठे दुर्गापाल जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जब पुलिसकर्मियों ने मंत्रीजी की कार जाम में फंसी देखी तो उनके हाथपांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह वाहनों को हटाकर कार को जाम से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मुरादाबाद रोड के अलावा बाजार की गलियों में भी जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ा। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आ गया। मुरादाबाद रोड में कई बार लगे जाम ने वाहनों में बैठे लोगों के अलावा राहगीरों के लिए भी दिक्कतें खड़ी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed