{"_id":"58b317654f1c1b14728306db","slug":"truck-driver-hostage-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर हाइवे में खड़ा ट्रक लूट लिया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को भेदने में कामयाब रहे बदमाश चालक को मारपीट कर रास्ते में फेंककर फरार हो गए। ट्रक लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम ट्रांसपोर्टरों के साथ ट्रक को बरामद करने मुरादाबाद रवाना हो गई। दिलचस्प बात है कि पुलिस ने मामले को दबाने का भरसक प्रयास भी किया।
विज्ञापन
बाजपुर रोड स्थित परमानंदपुर गांव में पुष्पक सिंह की पंजाब एंड गुवाहाटी ट्रांसपोर्ट है। ट्रांसपोर्ट का ट्रक (एचआर/18ए/0341) को आईजीएल कंपनी से माल गंतव्य को ले जाना था। माल लादने के इंतजार में ट्रक तीन दिन से ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़ा था। बलिया यूपी निवासी चालक रमेश सिंह निवासी ऋषिकेश ट्रक में सोया था। रविवार तड़के बदमाश ट्रक के भीतर घुसे और रमेश के साथ मारपीट कर हथियारों की बल पर उसे बंधक बना लिया। घटना के समय हेल्पर किसी दूसरे ट्रक में सोया था। बुरी तरह पीटने के बाद बदमाश रमेश को डिलारी मुरादाबाद में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी तरह होश में आए रमेश ने घटना की सूचना मालिक को दी। ट्रक लूट की जानकारी मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस की एक टीम को ट्रक बरामदगी के लिए मुरादाबाद रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के बारे में पुलिस को ठोस सुराग हाथ लगे हैं। वहीं घायल चालक को यूपी के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि मौखिक रुप से घटना की सूचना मिलने के बाद एक टीम मुरादाबाद भेजी गई है। अभी घटना की लिखित तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन