फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   To refuse to remove Tableau furore

झांकी निकालने से मना करने पर हंगामा

Tue, 17 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 17 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
To refuse to remove Tableau furore
 कांवड़ लेकर लौटे श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झांकी निकालने से पुलिस ने रोक लिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। शिवमंदिर के महंत ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम महेशपुरा से करीब सौ से अधिक श्रद्धालु कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। लौटकर उनका परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिव प्रतिमा की दोराहे तक झांकी निकालने का कार्यक्रम था। मंगलवार को दोपहर तीन बजे सभी लोग बड़ी संख्या में गांव के बाहर हाइवे पर एकत्र हो गए जुलूस के साथ शिव प्रतिमा की झांकी लेकर दोराहे की ओर जाने लगे। सूचना पर दोराहा चौकी इंचार्ज मनीष उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने झांकी निकालने से मना कर दिया। पुलिस का तर्क था कि हाइवे पर झांकी निकालने से जाम लगेगा। इस पर लोग नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच भाजपा नेता राजेश कुमार की चौकी इंचार्ज से तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख गांव के ही शिव मंदिर के महंत ब्रह्म प्रकाश मुनी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में गांव के अंदर ही पुलिस की मौजूदगी में झांकी निकालने की अनुमति  दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य टिंकू  तोमर, लीलाधर सैनी, यशपाल राजहंस, भगवंत मियान, राधे सैनी, करतार सिंह, चेतराम, रामबाबू, भाग सिंह, जगदीश प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed