32 के पास फर्जी टिकट, आठ थे बेटिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में बेटिकट यात्री तो पकड़े ही जाते थे, लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर की जालसाजी के चलते बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली से रामनगर आ रही काशीपुर डिपो की बस में 32 यात्रियों के पास फर्जी टिकट पाए गए। यातायात अधीक्षक और यातायात निरीक्षक द्वारा बस की चेकिं ग के दौरान इस घपलेबाजी क ा पता चला। चेकिंग के दौरान आठ यात्री बेटिकट भी थे। यही नहीं, सवारियों को गुमराह करने के लिए पुराने टिकट का भी इस्तेमाल किया गया था। अधिकारी कंडक्टर से पूछताछ कर ही रहे थे कि वह नकदी और टिकट काटने वाली मशीन लेकर फरार हो गया। ड्राइवर-कंडक्टर की चालाकी देखिए, वे बस को तय रूट से ले जाने के बजाए ऐसे रूट से ले जा रहे थे, जहां से उन्हें चेकिंग का कोई खतरा नहीं था। इधर, लखनऊ से आ रही काठगोदाम डिपो की बस में भी आठ यात्री बेटिकट मिले।
बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनिल सैन एवं यातायात निरीक्षक मित्रपाल ने दिल्ली से रामनगर जा रही काशीपुर डिपो की बस (यूके07पीए-1482) को पीरूमदारा के पास रोककर टिकटों की जांच की तो 32 फर्जी टिकट और 8 बेटिकट यात्रियों को देख दोनों भौचक्के रह गए। वे कंडक्टर अब्दुल रहमान से पूछताछ कर ही रहे थे कि वह बस से कूदकर फरार हो गया। अफसरों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
चेकिंग करने वाली टीम के अफसरों ने बताया कि बस में सवार 58 यात्री दिल्ली से रामनगर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि कंडक्टर मशीन खराब होने का हवाला देते हुए रामनगर जाकर यात्रियों को टिकट देने की बात कर रहा था। मामले से उच्चाधिकारी को अवगत कराया दिया गया है। वहीं, एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइवर धर्मवीर और कंडक्टर अब्दुल रहमान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर, बृहस्पतिवार की सुबह काठगोदाम डिपो की बस (यूए 07-1534) लखनऊ से काठगोदाम आ रही थी। पुलभट्टा के पास लोहाघाट के टीआई पूरन राम और राणेंद्र चंद्र ने बस की चेकिंग की तो उसमें आठ यात्री बेटिकट मिले। एआरएम काठगोदाम पवन मेहरा ने बताया कि टीआई ने चेकिंग की रिपोर्ट भेजी है। परिचालक हेम भंडारी के निलंबन की संस्तुति की जाएगी। हेम भंडारी आउट सोर्स से परिवहन निगम में कार्यरत है।