फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   three people died in road accidents on Thursday night

बृहस्पतिवार रात तीन घरों के ‘सूरज अस्त’

Fri, 19 Oct 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 19 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
three people died in road accidents on Thursday night
accident - फोटो : अमर उजाला

तीन परिवारों के लिए बृहस्पतिवार की रात सितम बनकर टूटी। रात में हुए तीन अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। रुद्रपुर में दोस्त के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इसके अलावा काशीपुर में एक शादी में शामिल होने गए नौजवान को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं मेलाघाट खटीमा में सड़क पर खड़ी बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हादसा - एक
मूलरूप से नगरियाखुर्द लालपुर बिलासपुर यूपी का रहने वाला अनादि हालदार (30) पुत्र जीवन हालदार काशीपुर रोड स्थित एक आटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार रात अनादि अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। यूपी बार्डर के पास स्थित चड्ढा पेपर मिल पर सामने से आ रहा अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनादि को मृत घोषित कर दिया। सुनील का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों के अनुसार अनादि का विवाह छह साल पहले अशोक नगर मानपुर ओझा बिलासपुर यूपी निवासी माला से हुआ था। उसके दो बच्चे अभिजीत और अभय हैं।
विज्ञापन

 
हादसा - दो
काशीपुर। हरियावाला निवासी रोहित कुमार (20) पुत्र चिम्मनलाल कुंडा थाने के ग्राम बसई निवासी उमेश की बारात में माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा आया था। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे रोहित और उसका साथी हरजीत दुल्हन को विदा कराने के लिए कार लेने हरियावाला गए थे। वहां से हरजीत कार लेकर वापस पंजाबी सभा लौट रहा था। उसके पीछे बाइक से रोहित आ रहा था। ढेला पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हरजीत कुछ लोगों की मदद से उसे राजकीय चिकित्सालय ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रोहित चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। रोहित चार महीने पहले ही हल्द्वानी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करके रामनगर रोड स्थित एक होटल में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा - तीन
खटीमा। मेलाघाट कस्बा निवासी सर्वजीत (25) पुत्र लाल मोहन बृहस्पतिवार रात बाइस पुल के पास माता के जागरण में गया था। रात करीब एक बजे जागरण से लौटते समय उसकी बाइक कस्बे में खड़ी एक बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल सर्वजीत को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के समय व्यापारी ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक के चाचा धर्मेंद्र ओर हरेंद्र ने बताया कि सर्वजीत दो भाइयों में बड़ा था और चाउमीन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी कलिंदा और एक वर्षीय पुत्र नमन को छोड़ गया है। इधर, कस्बे में प्राइवेट बसों को रात में सड़क पर लाइन से खड़ा होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। कुछ बसों को पार करने के बाद एक बस के हिस्से से बाइक टकरा गई। झनकईया थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed