{"_id":"5e6e42d56b6e45c17a38b6726c96d250","slug":"then-he-set-fire-to-the-wedding-sprinkling-petrol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए कहा तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए कहा तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
रविंद्रनगर निवासी युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका दो साल तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी के लिए दबाव बनाया। इससे गुस्साए युवक ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी बहन मलिक कालोनी स्थित शनि मंदिर के पास किराए में रहती है। रविंद्रनगर निवासी एक युवक दो साल से उसकी बहन को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता आ रहा था। इससे उसकी बहन गर्भवती हो गई। इसका पता चलते ही जब उसकी बहन ने युवक से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। 31 दिसंबर की रात जब उसकी बहन ने उस पर दोबारा शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह गालीगलौज पर उतर आया और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन