{"_id":"595fda474f1c1b2a1a8b471d","slug":"theft-of-the-shop-reveals-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
dummy image
- फोटो : dummy image
चार दिन पहले परचून दुकान के ताले तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो लोगों को माल सहित गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात चोरों ने बेरिया दौलत मार्ग स्थित टाट बाबा मंदिर के पास जगत सिंह की परचून दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से दो हजार की नकदी, रिचार्ज कूपन, सिगरेट के डब्बे आदि चुरा लिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाल बीडी उनियाल ने बताया एसएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दस टायरा ट्रक (आरजे31जीए4580) चालक बड़े शाह निवासी निवासी यूपी के गांव खजुरिया रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सह आरोपी रईश अहमद निवासी गांव कुरैया किच्छा को चोरी के माल सहित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसएसआई सुशील कुमार, एसआई पंकज जोशी, गणेश पांडे, नरेंद्र यादव, संजीव, विजेंद्र नेगी आदि हैं।
विज्ञापन