फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft of millions of home scrap business

स्क्रैप व्यवसायी के घर लाखों की चोरी

Tue, 17 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 17 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of home scrap business
खेड़ा कालोनी में चोरों ने स्क्रैप व्यापारी के घर से 2.50 लाख रुपए और इतनी ही कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। व्यवसायी के घर लाखों रुपए की चोरी होने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआवजा कर जानकारी ली। पुलिस को व्यवसायी ने तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या पांच खेड़ा निवासी इजहार हुसैन खेड़ा स्क्रैप का कारोबार करता है। सोमवार को रामपुर स्थित रिश्तेदार के घर में शादी थी। इस कारण घर में ताला लगाकर वह पूरे परिवार समेत रामपुर गया था। वह रात में देर से अपने घर पहुंचा। जबकि परिवार के अन्य सदस्य रामपुर में रिश्तेदार के घर रुक गए। रात को व्यवसायी घर में नीचे के कमरे में सो गया। मंगलवार की सुबह वह छत पर स्थित कमरे में गया तो वहां का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो 2.50 लाख  रुपए की नगदी और इतनी ही कीमत के जेवर गायब थे। यह देखकर व्यवसायी के होश उड़ गए। व्यवसायी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। व्यवसायी ने रम्पुरा चौकी पुलिस को घटना की तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

जनता से नरमी से पेश आने की हिदायत को पुलिस कर्मी थाने के बाहर छोड़ देते हैं। मित्र पुलिस के नाम से प्रसिद्ध पुलिस कर्मी पीड़ित जनता से अभद्रता करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। व्यवसायी के घर चोरी बाद पुलिस की एक ऐसी ही संवेदनहीनता सामने आई। चोरी के शक में मोहल्ले  वाले दो नशेड़ियों को खेड़ा स्थित पुलिस चौकी लेकर गए। वहां मौजूद हेड कांस्टेबल को दोनों के बारे में बताया। साथ ही दोनों से पूछताछ करने का आग्रह किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने लोगों से अभद्रता करते हुए बाहर जाने को कहा। इस पर लोग भड़क गए। उनकी पुलिस कर्मी से नोकझोंक भी हुई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed