फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The woman entered the house beat, arm vein cut

घर में घुसकर महिला से मारपीट, हाथ की नस काटी

Thu, 13 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Thu, 13 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
रवींद्रनगर निवासी महिला के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने महिला के हाथ की नस भी काट दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक रवींद्रनगर श्याम टाकीज निवासी रश्मि गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि भमरौला निवासी एक युवती ने उसके पति को प्रेमजाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन

युवती के कहने पर उसके पति ने उसे तलाक देने के लिए एक प्रार्थना पत्र परिवार न्यायालय में भी दिया था, लेकिन उसने तलाक देने से इंकार कर दिया। इस बीच युवती उसे तलाक के लिए धमकाती भी रही। आरोप है कि बुधवार की दोपहर युवती अपने भाईयों और तीन-चार अन्य युवकों के साथ जबरन उसके घर में घुस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गालीगलौज करते हुए कहा कि तुझे समझ में नहीं आता, आज तक तूने अपने पति को तलाक नहीं दिया है। यह कहते हुए उन्होंने उससे मारपीट कर दी।
 इस दौरान युवती के साथ आए युवकों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और दोनों हाथ पकड़ लिए। आरोप है कि इसके बाद युवती ने चाकू से उसके हाथ की नस काट दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख हमलावर देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed