हत्यारोपी के घर पर ग्रामीणों ने किया पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैज की हत्या से गुस्साए सिरौलीकलां के ग्रामीणों ने शुक्रवार रात हत्यारोपी नदीप के घर पर पथराव किया। निर्दोष फैज की हत्या से गुस्साए लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की बात कह रहे थे। पुलिस की सूझबूझ से उत्तेजित ग्रामीण शांत हुए।
बीती रात रुद्रपुर में मृतक फैज का पोस्टमार्टम नहीं होने के बाद सिरौलीकलां के ग्रामीण वापस लौटे तो गुस्सा चरम सीमा पर था। देर रात घटना से गुस्साए कुछ उग्र युवकों ने आरोपी नदीम के घर पर पथराव कर दिया। पथराव से नदीम के घर के बरामदे की कुछ टीनें क्षतिग्रस्त हुई। पथराव को देखते ही पुलिस सक्रिय हुई और उत्तेजित युवकों को समझाकर शांत किया।
पुलभट्टा थानाध्यक्ष राजेंद्र डांगी ने बताया कि पुलिस ने घटना के खुलासे के बाद से लगातार गांव में डेरा डाल रखा है। पुलिस के अलावा महिला कांस्टेबल भी सिरौलीकलां में लगी हुई हैं। इधर पोस्टमार्टम के बाद फैज का शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। गमगीन माहौल में फैज की शवयात्रा जब गांव से निकली तो हर कोई रो रहा था। इससे पहले बड़ी तादाद में ग्रामीण घर पर एकत्र थे। शव आने के कुछ देर बाद शवयात्रा गांव में स्थित कब्रिस्तान के लिए रवाना हुई। इससे पहले गांव में नमाज अदा की गई। शवयात्रा में गांव के प्रधान सईदुलरहमान, पूर्व ग्राम प्रधान नासिर हुसैन, फरियाद शाह, शहनवाज अहमद, रईस अहमद, तस्लीम सलमानी, एनयू खान, जलीस अहमद, लियाकत सलमानी, यासीन कुरेशी, अकील शाह, जाकिर मलिक, मोहम्मद एहसान, हाफिज अकील अहमद, आरिफ आदि मौजूद थे।