फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The video will be viral tampering strict action

छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 22 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रूद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रूद्रपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर में हुई छेड़छाड़ और फिर उसका वीडियो वायरल होने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेेते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीएम डा. पंकज पांडेय ने सोमवार को इस मामले को लेकर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

काशीपुर में हाल में ही तुमड़िया डैम में युवती से हुए छेड़छाड़ के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने ऐसे मामले में सख्ती के संकेत दे दिए हैं। डीएम डा. पंकज पांडेय ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि छेड़छाड़ और उनकी वीडियो वायरल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने एमएमएस, अश्लील वीडियो पर पाबंदी लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में कार्रवाई करने को कहा है। बता दें कि हाल में ही काशीपुर के तुमड़िया डैम में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए डीएम ने एसएसपी को जिले में इस तरह की घटना में तुरंत कार्रवाई कर अंकुश लगाने को कहा है। इधर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने भी पत्र को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आजकल स्मार्ट फोन का जमाना है और कुछ शरारती तत्व इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसलिए जरूरी हो गया है कि इस प्रकार के मामलों को ट्रेस कर शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed