{"_id":"139eb9a756b0e5ae664a09d4eef75c1f","slug":"the-uncle-niece-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी को लेकर मामा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजी को लेकर मामा फरार
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज।
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
चचेरी भांजी को लेकर मामा फरार हो गया। बघौरी गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बुधवार को कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि एक जुलाई को गांव का युवक अपनी चचेरी भांजी को लेकर फरार हो गया। लड़की घर से कागजात, 15 हजार रुपये आदि सामान भी साथ ले गई।
कहा कि उन्होंने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी युवक के भाई, बहनोई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि फरार युवक की लोकेशन ट्रेस की गई है। महाराष्ट्र में उनकी मौजूदगी पता चली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।