फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The two sides clash in a bloody dispute over land in Jayanagar

जयनगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Wed, 04 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 04 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash in a bloody dispute over land in Jayanagar
विवाद के बाद कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 जयनगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक होंडा जैज कार और ट्रैक्टर को आग लगा दी गई। इससे कार जलकर राख हो गई, जबकि एक ट्रैक्टर का काफी हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग भी की।
आरोप है कि फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली भी लगी। सूचना पर तत्काल पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में जिले भर के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मामले में देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नही दी गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से थाने में एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

 जयनगर तीन गांव में 5 एकड़ जमीन को लेकर हल्द्वानी निवासी सतीश सहगल और गांव के ही अखिलेश ओझा आदि के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है। मामला हाईकोर्ट में अपील में है। पुलिस के अनुसार विवादित जमीन में इस बार अखिलेश पक्ष ने गेहूं की फसल बोई थी। फसल भी उसने काटी। 10 दिन पहले सहगल पक्ष ने जमीन में ट्रैक्टर ट्राली और हैरो लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर आज विवाद के बाद बवाल हो गया। सहगल का आरोप है कि वह अपने तीन साथियों के साथ खेत के पास बैठे थे। इस बीच दोपहर एक बजे के करीब अखिलेश पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले उनकी ट्रैक्टर ट्राली और होंडा जैज कार संख्या यूके 04एम-3037 में आग लगा दी। कार में जरूरी सामान के साथ 85 हजार की नगदी भी थी। जो पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। हमलावरों ने फिर लाठी डंडों, पत्थरों से उन लोगों पर भी हमला बोला।
सहगल का कहना है कि उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्मरक्षा में हवाई फायर करके मौके से भागकर पास ही स्थित एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावरों ने उनके साथी झनकईयां खटीमा के आलोक कुमार और रानीबाग निवासी प्रकाश को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


पुलिस के अनुसार बवाल के दौरान अखिलेश को भी चोटें आईं, आरोप है कि सहगल द्वारा चलाई गई रिवाल्वर की गोली उसे लगी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को मामूली चोटें आई है। उधर सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस के अलावा एएसपी रुद्रपुर पंकज भट्ट, एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय के साथ पुलिस के आला अधिकारी ने मौका मुआयना कर स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed