फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The soldier pistol robbed people aboard trains

गाड़ी सवार लोगों ने सिपाही से पिस्टल लूटा

Fri, 07 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Fri, 07 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

बाजपुर। गांव बरहैनी बुक्सार में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के गनर दिनेश यादव से पिस्टल लूट कर गाड़ी सवार लोग फरार हो गए। पुलिस टीम ने दस घंटे के अंदर दबिश लेकर नैनीताल के गांव बच्चीपुर कमोला धमोला कालाढूंगी निवासी एक घर से पिस्टल और दस कारतूस जिंदा बरामद कर लिए। जबकि मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन

सीओ राजीव मोहन के अनुसार गांव बरहैनी बुक्सार निवासी कांस्टेबल दिनेश यादव सरकारी पिस्टल सहित तीन दिन पहले भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की सुरक्षा से घर लौटा था। बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे घर के पास जायलो गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान दिनेश यादव बाहर निकला और गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर गाली गलौच हो गई। गाड़ी सवार दो, तीन लोग सिपाही की सरकारी पिस्टल कारतूस सहित लूट कर फरार हो गए। यादव ने घटना की जानकारी डीसीआर और पुलिस चौकी बरहैनी को दी। बाजपुर, हल्द्वानी, रामनगर से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर के आगे जायलो गाड़ी खड़ी थी। अंदर मिली विधवा से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने नैनीताल जिले के गांव बच्चीपुर कमोला धमोला कालाढूंगी निवासी असलम के घर पर दबिश दी। इस दौरान असलम मौका पाकर फरार हो गया। उसकी चारपाई के तकिए के नीचे से सरकारी पिस्टल, दस कारतूस बरामद किए। टीम में एसएसआई सलाउद्दीन, एसआई पान सिंह तोमक्याल, एसआई कमल सिंह कोरंगा, दीपक, हरीश, जरनैल आदि थे। पुलिस ने सिपाही दिनेश यादव की तहरीर पर धारा 392, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सीओ ने बताया कि जांच में असलम, मोहम्मद शरीफ अहमद निवासी कमोला धमोला कालाढूंगी के नाम उजागर हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed