फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The mountains and across the valley drug business

तराई से पहाड़ों तक फैला है नशे का कारोबार

Mon, 13 Jul 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर। Updated Mon, 13 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

ऊधमसिंहनगर के साथ ही कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में भी नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इससे जहां युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। वहीं इसकी जद मेें आने से असमय ही उनकी मौत भी हो रही है। जिले की ही बात करें तो यह नशे के कारोबारियों का गढ़ बनते जा रहा है।

विज्ञापन


यहां पर पड़ोसी देश नेपाल के साथ ही दिल्ली, यूपी से नशीले पदार्थों की खेप पहुंच रही है। जहां से राज्य के अन्य जिलों के साथ ही विदेशों में भी नशीले पदार्थ सप्लाई किया जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस महकमा नशे का कारोबार करने वालों पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


जिला ऊधमसिंह नगर पड़ोसी देश नेपाल के अलावा यूपी के पांच जिलोें से सटा हुआ है। इसका फायदा नशीले पदार्थ के सौदागर उठा रहे हैं। वे जगह जगह चरस, स्मैक, हेरोईन, कैप्सूल, कच्ची शराब के साथ ही स्पास्मो प्रोक्सीवान, नाइट्राजीपाम, कोरेक्स, फोर्टवीन, एंटीजोलॉम जैसी दर्द निवारक और डिप्रेशन में काम आने वाली दवाओं को नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस सूत्राें के मुताबिक जहां ऊधमसिंहनगर में नशे के सौदागर नेपाल, दिल्ली, यूपी के कई जिलोें से नशीला पदार्थ लाकर जगह जगह एजेंट बनाकर काफी मात्रा में नशीला पदार्थ खपा रहे हैं। वहीं यहां से नशीला पदार्थों की खेप कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत भी पहुंचाई जा रही है।

इसका खुलासा तब हुआ जब रुद्रपुर पुलिस ने सिडकुल की एक फैक्ट्री में हेरोइन की तस्करी का मामला पकड़ा। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री से हेरोइन समेत अन्य नशीला पदार्थ दुबई, यूके, हांगकांग, मुंबई, दिल्ली के साथ ही कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में भी सप्लाई की जा रही थी।


कुमाऊं में बढ़ते नशे के कारोबार पर राज्य सरकार भी गंभीर है, सख्त निर्देश है कि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर नौजवानों को नशे के चंगुल से बचाया जाए। बावजूद इसके पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed