{"_id":"5ce44242bdec2207066ca409","slug":"the-man-smiled-to-the-man-with-the-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर महिला ने चप्पलों से मनचले को धूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर महिला ने चप्पलों से मनचले को धूना
Tue, 21 May 2019 11:54 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Tue, 21 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक मनचले को महंगा पड़ा गया। कई बार समझाने पर भी उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तंग आकर महिला ने मनचले की सरेराह चप्पलों से पिटाई कर दी। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। युवक के माफी मांगने पर महिला ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
रामनगर रोड पर स्टेडियम के पास रहने वाली एक महिला लोगों के घरों में चौका बर्तन कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। पिछले कुछ समय से एक युवक उक्त महिला का पीछा कर उस पर फब्तियां कस रहा था। कई दिन तक महिला उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। सोमवार की शाम उक्त महिला एक घर से काम निपटाकर लौट रही थी। स्टेडियम के पास उक्त युवक ने महिला का रास्ता रोक लिया और उस पर साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा।
इससे महिला अपना आपा खो बैठी। उसने अपनी चप्पल उतारकर मनचले को धुनना शुरू कर दिया। युवक ने बचने के लिए काफी हाथ पैर मारे लेकिन महिला ने उसके बालों को मजबूती से पकड़ रखा था। सरेराह युवक को पीटते देख वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। खुद को घिरा देख युवक उक्त महिला के पैरों में गिर पड़ा। माफी मांगने पर महिला ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो क्लिप तैयार कर एक दूसरे से शेयर की। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।