फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The head of the Prime endangered Devariya

खतरे में पड़ी देवरिया के प्रधान की प्रधानी

Mon, 13 Jul 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर। Updated Mon, 13 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन

किच्छा क्षेत्र के ग्राम देवरिया के ग्राम प्रधान की प्रधानी खतरे में पड़ गई है। स्क्रूटनी कमेटी ने जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। जिला पंचायतराज विभाग आदेश का इंतजार कर रहा है। देवरिया के ग्राम प्रधान रामबहादुर के खिलाफ ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


रामबहादुर ने सोनार जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर चुनाव लड़ा था। इस पर जिले की स्क्रूटनी कमेटी ने इस मामले की जांच की थी। साथ ही प्रधान से दस्तावेज मांगे थे। कमेटी के सामने प्रधान ने शपथ पत्र पेश किया। लेकिन, प्रमाणपत्र के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


जांच के दौरान सोनार जाति का प्रमाण पत्र फर्जी मिला था। इस पर कमेटी ने प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। प्रमाण पत्र फर्जी निकलने के बाद प्रधान की प्रधानी भी खतरे में पड़ गई है। जिला पंचायत राज विभाग स्क्रूटनी कमेटी के आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्र बताते हैं कि जिस जाति प्रमाण पत्र पर प्रधान चुनाव के योग्य साबित हुए थे, वही अगर निरस्त हो गया तो निर्वाचन अवैध हो जाएगा। फिलहाल विभाग आदेश की कापी मिलने का इंतजार कर रहा है।

 डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी ने  बताया कि अभी तक उनके पास आदेश की कापी नहीं मिली है। आदेश का अध्ययन करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed