{"_id":"dd70aaa182fd8ac4d44c216cc89ccc30","slug":"the-factory-driver-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई फैक्ट्री ड्राइवर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में गई फैक्ट्री ड्राइवर की जान
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज।
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर बैठे सिडकुल की एक फैक्ट्री के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को गोठा गांव निवासी गौरीशंकर (40) साइकिल से बाजार आया था। शाम करीब तीन बजे बाजार से घर के लिए चल दिया।
किच्छा मार्ग पर पंडरी पुलिया के पास गांव का धर्मवीर (36) उसकी साइकिल पर बैठ गया। जैसे ही वह पुलिया से कुछ कदम आगे बढ़े कि आरके ढाबा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा व पुलिस को सूचना दी। जिस पर एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
डाक्टर ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया और गौरीशंकर की गंभीर स्थिति को देख उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
धर्मवीर की मौत से उसकी पत्नी सविता देवी, बेटे हिमेश (10), रितेश (8) व दशनाथ (6) का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, बड़े भाई राम नारायन और छोटे भाई धर्म देव भी अस्पताल में बेसुध हो गए।
एएसआई नंदन सिंह राठौर ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।