{"_id":"84dd6bf69887c3410621bdf277b4e6bd","slug":"the-arrest-came-after-several-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के बाद सामने आए कई नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी के बाद सामने आए कई नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गबन के आरोप में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पूर्व रिसीवर ज्ञानी स्वर्ण सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े रसूखदारों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पूर्व रिसीवर से पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
दिनेशपुर थानाध्यक्ष आरएस कसाना ने बताया कि तराई सिख महासभा के सदस्य आवास विकास किच्छा निवासी महेंद्र सिंह ने 16 नवंबर 2011 को नानकमत्ता थाने में तहरीर देकर तत्कालीन रिसीवर ज्ञानी स्वर्ण सिंह पर गुरुद्वारे में दान में आए सोने चांदी के जेवरात को हड़पने का आरोप लगाया था। 23 सितंबर 2012 को पुलिस ने सबूताें के अभाव में मामले में एफआर लगा दी थी। मगर एक फरवरी 2014 को न्यायालय खटीमा द्वारा इस मामले में प्रेषित एफआर को अस्वीकार करते हुए पुन: थानाध्यक्ष नानकमत्ता को अग्रिम विवेचना के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मामले की पुन: तफ्तीश की गई तो स्वर्ण सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में गबन के मामले में आश्चर्यजनक तथ्य उजागर हुए है। पूर्व रिसीवर ने मामले में कई बड़े लोगों के भी शामिल होने की बात कबूली है। सभी रसूखदार लोग है, इसलिए उनके खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाए जा रहे है।
विज्ञापन