फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tensed situation in Rudrapur after the death of prisoner

विचाराधीन कैदी की मौत के बाद रुद्रपुर में तनाव 

Fri, 17 Aug 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 17 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tensed situation in Rudrapur after the death of prisoner
पुलिस से नोकझोंक करते मृतक संदीप के परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में रुद्रपुर निवासी विचाराधीन कैदी की मौत से गुस्साए मृतक के परिजनों ने क्षेत्रवासियों संग कोतवाली का घेराव कर रंपुरा चौकी पुलिस पर कैदी को मारने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। तनाव को देखते हुए कोतवाली में एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि चोरी के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद विचाराधीन कैदी रुद्रपुर दुधियानगर निवासी संदीप उर्फ गुड्डू (26) की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान एसटीएच हल्द्वानी में मौत हो गई। देर शाम संजीव के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिलने पर क्षेत्रवासियों संग पहुंचे परिजनों ने कोतवाली का घेराव कर रंपुरा चौकी पुलिस पर संदीप को मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की मां मुन्नी देवी का कहना है कि बीती चार अगस्त की सुबह रंपुरा चौकी पुलिस संदीप को चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर घर से उठा कर ले गई थी। दूसरे दिन कोतवाली में बंद संदीप से उन्हें मिलने नहीं दिया गया। रविवार को वह अपने भांजे के साथ संदीप से मिलने हल्द्वानी जेल पहुंची थी। संदीप ने उसके साथ मारपीट किए जाने का जिक्र किया। बृहस्पतिवार दोपहर को उन्हें संदीप के बीमार होने की सूचना दी गई और कुछ देर बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों का कहना था कि पुलिस की मारपीट से संदीप की मौत हुई है। लोगों ने संदीप को हिरासत में लेने वाली रंपुरा चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। इस दौरान एसएसआई जगदीश ढकरियाल से लोगों की नोकझोंक भी हुई। घेराव करने वालों में मृतक का भाई, अनिल, चाचा राजू, सोबरन, संतोष, कपिल, अजय, संजू, सुनील, नीतू, कुसुम, महेंद्री नरेश आदि थे।  

हालात संभालने को हल्द्वानी भेजे मृतक के परिजन 
रुद्रपुर। विचाराधीन कैदी संदीप की मौत के बाद हुए बवाल को निपटाने के लिए पुलिस ने कोतवाली पहुंचे मृतक संदीप के परिजनों को पुलिस के साथ हल्द्वानी भेज दिया। लेकिन, इसके बाद भी क्षेत्र के कई लोग कोतवाली के बाहर ही डटे रहे। 


विद्युत विभाग में ठेका श्रमिक था मृतक 
रुद्रपुर। मृतक संदीप के परिजनों ने बताया कि वर्तमान में संदीप विद्युत विभाग में ठेका श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। कुछ समय पूर्व से उसने चोरी आदि करना भी छोड़ दिया था। इधर, पुलिस का कहना है कि संदीप नशे का आदी था। मेडिकल कराने के बाद ही उसे जेल भेजा गया था। इससे स्पष्ट है कि उसके साथ किसी तरह की मारपीट पुलिस की ओर से नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed