{"_id":"5d092efd8ebc3e6908401c09","slug":"sue-against-many-including-president-of-the-students-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ मुकदमा
Wed, 19 Jun 2019 12:05 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खटीमा डिग्री कालेज में बैठक करता शिक्षक संघ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज में वाहन के साथ प्रवेश को लेकर सोमवार सुबह प्राचार्य और उड़नदस्ते के साथ छात्र संघ अध्यक्ष और अन्य के द्वारा अभद्रता व धमकी देने का मामला प्रकाश मेें आया है। प्राचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में अभद्रता, गालीगलौज, धमकाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने धारा 353, 504, 506 आईपीसी के तहत छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपी तहरीर में प्राचार्य डॉ. जीएस रावत और स्टॉफ ने आरोप लगाया कि 17 जून को मध्याह्न परीक्षा सत्र 11 से दो बजे की पाली में परीक्षा शुरू होने के तीस मिनट बाद छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धांत सिंह और सुमित पाल व अन्य छात्रों ने अपने वाहन के साथ कॉलेज परिसर में अनाधिकृत रूप से जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। इस पर आंतरिक परीक्षा उड़नदस्ते ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्राचार्य और उड़नदस्ते के सदस्यों के समझाने पर भी आरोपियों ने गालीगलौज और अभद्रता की। आरोप लगाया है कि छात्र संघ अध्यक्ष ने प्राचार्य से कहा कि उसका वाहन अंदर प्रवेश नहीं किया तो अधिकारियों और कर्मियों के वाहन परिसर से बाहर कर दें अन्यथा उनके वाहनों को तोड़ दूंगा। साथ ही प्राचार्य के खिलाफ मानहानि का दावा और सेवानिवृत्ति के बाद भी चैन से नहीं बैठने दूंगा, इसके लिए कोर्ट के चक्कर लगवाऊंगा आदि आरोप लगाए। सात जून को पुलिस से की गई शिकायत पर भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते। साथ ही सत्ता और सरकार की धौंस दिखाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा कि परीक्षा के समय कालेज परिसर में शांति व्यवस्था के लिए धारा 144 लागू है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज स्टॉफ ने काले फीते बांध किया कार्य, जताया रोष
खटीमा। प्राचार्य और उड़नदस्ते के सदस्यों के साथ कथित अभद्रता और गालीगलौज से कालेज स्टॉफ आक्रोशित है। मंगलवार को शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मियों की बैठक में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
बैठक में वक्ताओं ने सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धांत सिंह, सुमित पाल व अन्य साथियों द्वारा कथित अभद्रता और गालीगलौज की कड़ी निंदा की गई। साथ ही काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया। शिक्षक संघ ने प्राचार्य के माध्यम से निदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान डॉ. गीता श्रीवास्तव, डॉ. कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव, डॉ. चिन्मय जोशी, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. दया प्रकाश यादव, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. डीके चन्दोला, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. विपिन चन्द्र भट्ट, डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. अंजना चन्दोला, डॉ. आरएस नेगी, डॉ. गुरेन्द्र सिंह, डॉ. अपर्णा सिंह आदि स्टॉफ मौजूद रहा।