फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student pornography uploaded on Facebook, arrested

छात्रा के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड किए, गिरफ्तार 

Wed, 04 Apr 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर Updated Wed, 04 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student pornography uploaded on Facebook, arrested
rape shimla

सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी ननिहाल की एक छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जसपुर थाने के मोहल्ला जोशियान निवासी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी सीआरपीएफ के जवान राहुल चौहान की उनके गांव में ननिहाल है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीआरपीएफ की 160 बटालियन केरिपुल चट्ठा जम्मू में बतौर स्टेनो है और इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। आरोप है कि उसकी बेटी बीए की छात्रा है, जिसे राहुल ने एक साल पूर्व प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी उसकी पुत्री को बहलाकर एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने नशीली गोलियां खिलाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर पर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि दो अप्रैल को उन्हें सोशल साइट पर फोटो वायरल होने का पता चला तो राहुल से फोटो हटाने का आग्रह किया। पर आरोपी ने फोटो हटाने से इनकार कर दिया और पीड़िता एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर रेहड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सीआरपीएफ जवान राहुल चौहान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बच्चियों को खेत में घसीटा, एक ने कहा-मेरे साथ गंदी हरकत हुई 
बाजपुर। धार्मिक स्थल से मत्था टेककर लौट रही दो बच्चियों को चार लोग जबरन गेहूं के खेत में ले गए। एक किशोरी ने किसी तरह भागकर जान बचाई, जबकि दूसरी ने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार चार के खिलाफ धारा 376, 511 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में भी दो लोग नाबालिग हैं। 

गांव बन्नाखेड़ा क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय और आठ वर्षीय बच्चियां सोमवार देर शाम 7:30 बजे धार्मिक स्थल से मत्था टेक कर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में झाड़ियों में चार युवक छिपे थे। उन्होंने घेराबंदी कर दोनों बच्चियों को पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की नीयत से उन्हें उठाकर गेहूं के खेत में ले गए।


इनमें से एक बच्ची आरोपियों को दांतों से काटकर भाग गई। सूचना पर परिजनों को आता देखकर आरोपी आठ वर्षीय दूसरी बच्ची को धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर और बच्ची के बयान पर आरोपी काका, सूरज, छिंदा और सोनू खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रभारी कोतवाल प्रशिक्षु आईपीएस आयुष अग्रवाल ने बताया कि बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed