{"_id":"5a3023094f1c1b7a548c2ab2","slug":"stone-crusher-sieges","type":"story","status":"publish","title_hn":" कम मिला 14 हजार घनमीटर उपखनिज, स्टोन क्रशर सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कम मिला 14 हजार घनमीटर उपखनिज, स्टोन क्रशर सीज
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के बाबा श्याम स्टोन क्रशर पर पैमाइश करती टीम।
- फोटो : amar ujala
खान और राजस्व विभाग की छापामारी में बाबा श्याम स्टोन क्रशर पर 14 हजार घनमीटर उपखनिज कम मिला। सीसीटीवी खराब होने समेत कई गड़बड़ियां पायी गईं। इस पर टीम ने क्रशर सीज कर दिया और उपखनिज की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी। इस बीच आसपास के स्टोन क्रशरों में खलबली मची रही।
मंगलवार को खान उप निदेशक राजपाल लेघा, राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, लक्ष्मीराम, जयप्रकाश, बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने टीम के साथ बन्नाखेड़ा रोड स्थित गांव भीकमपुरी में बाबा श्याम स्टोन क्रशर पर छापामारी की। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। पैमाइश करने पर 12097 घनमीटर उपखनिज मिला, जबकि मौके पर 26197 घनमीटर स्टाक होना चाहिए था।
इसके अलावा कई अन्य खामियां भी मिलीं। इस पर टीम ने स्टोन क्रशर सीज कर दिया गया। अग्रिम आदेश तक स्टोन क्रशर निदेशक को खरीद और बिक्री बंद रखने की कड़ी हिदायत दी गई। खबर मिलते ही अन्य स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली मची रही। सूत्रों के अनुसार, कोसी नदी खनन क्षेत्र से क्रशर संचालक बिना रायल्टी के उपखनिज खरीदते हैं और बिना प्रपत्रों के ही बेच देते हैं।
विज्ञापन
पट्टाधारक पर तीन लाख 18 हजार का जुर्माना
बाजपुर। खान उप निदेशक राजपाल लेघा ने बसंत सहकारी समिति के गांव पटोटी में स्थित खनन पट्टे का निरीक्षण किया तो यहां 135 घनमीटर अवैध खनन मिला। जांच पड़ताल कर उसकी कीमत रायल्टी का पांच गुना यानी तीन लाख 18 हजार 800 रुपये जुर्माना लगाया गया। ब्यूरो