फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Speeding truck crushed a woman to death

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Tue, 02 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Speeding truck crushed a woman to death
दुर्घटना के समय मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

भदईपुरा में सड़क किनारे खड़ी महिला को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की मौत की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया। इससे सड़क पर जाम की स्थित बन गई। बाद में मौके पर चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को मय वाहन के बगवाड़ा में पकड़ लिया। 

विज्ञापन


सोमवार को किच्छा रोड ठंडी सड़क के किनारे खड़ी भदईपुरा निवासी रामवती पत्नी खड़क पाल सिंह को शहर की ओर से जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे रामवती की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का पति भी कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। पत्नी को ट्रक की टक्कर लगने पर वह दौड़ कर मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला की मौत की खबर से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बताया जाता है कि जाम लगने और शव न उठाने की सूचना से चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने लोगों को बमुश्किल शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतका का पति रामपुर में सरकारी स्कूल में टीचर है और दोनों रिश्तेदारी में किसी की मौत की सूचना पर जा रहे थे। मृतका पति के साथ भदईपुरा में किराए पर रहती थी। वह मूल रूप से जिला रामपुर यूपी के थाना शहजादनगर की निवासी है। पुलिस ने ट्रक एचपी 12ए/5993 को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। मृतका के घर में कोहराम मच गया। उसके दो पुत्र, एक पुत्री है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed