{"_id":"b05d09069c04f2134bc8116bb90ee0b4","slug":"son-srebajar-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद के सरेबाजार चाकू घोंपा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद के सरेबाजार चाकू घोंपा
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को सरेबाजार घेरकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। पेट में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात को सरेआम हुई इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया है। मामले में घायल की बहन ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मगर पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नही किया है।
विज्ञापन
शिवनगर निवासी सुप्रिया सरकार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका भाई विनय मंडल स्वर्गफार्म बिलासपुर का स्थायी निवासी है। वर्तमान में वार्ड पांच में किराए के मकान में रहकर पेंटर का काम करता है। आरोप है कि रविवार रात को मुख्य बाजार में दुर्गा मंदिर तिराहे पर भाई विनय को उसके ससुर मृणाल मंडल, सविता मंडल, विक्की मंडल व पूजा मंडल ने घेरकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान मृणाल ने उसके भाई के सीने में दो स्थानों पर चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। अफरातफरी के माहौल के बीच लोगों ने हमलावरों के चंगुल से उसके भाई को मुक्त कराया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके भाई की जेब से 10 हजार की नकदी व सोने की चेन लूट लिए। मौके पर मौजूद लोग उसके भाई को लहूलुहान अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन