{"_id":"595fd8294f1c1b2a1a8b46b2","slug":"sit-engaged-in-marking-the-land-owners-in-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा में भू स्वामियों को चिन्हित करने में जुटी एसआईटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा में भू स्वामियों को चिन्हित करने में जुटी एसआईटी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने अब किच्छा तहसील में टोल प्लाजा की शिफ्टिंग के नाम पर हुए जमीनों के खेल की जांच शुरु करने की कवायद शुरू कर दी है। जमीनों के इस खेल में एसआईटी के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग आने पर अब टीम उन भू-स्वामियों की कुंडली तैयार कर रही है, जिन्होंने टोल प्लाजा की शिफ्टिंग के समय मोटा मुआवजा पाने के लिए जमीनों की खरीद-फरोख्त का खेल किया है।
विज्ञापन
किच्छा तहसील के अंतर्गत चुटकी गांव के बीच बने टोल प्लाजा का दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने विरोध किया जिस पर एनएचआई ने टोल प्लाजा को शिफ्ट करने का आश्वासन दिया, लेकिन टोल प्लाजा शिफ्ट नहीं किया गया। इस दौरान कुछ समय बाद एनएचआई द्वारा टोल प्लाजा को फिर से गांव के बीच में बनाने की चर्चा हुई तो ग्रामीण एकजुट होकर विरोधस्वरुप सड़कों पर उतर आये, लेकिन उस समय कुछ सरकारी कर्मचारियों ने एनएचआई से साठगांठ की और ग्रामीणों को टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाली उनकी जमीन की चार गुना व्यवसायिक कीमत देने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर वहां जमीन खरीदने वालों की होड़ मच गई और कुछ बड़े प्रापर्टी डीलरों ने जमीन की चार गुना कीमत पाने के लालच में ग्रामीणों की कई एकड़ जमीन खरीद ली। कुछ समय बाद एनएचआई द्वारा टॉल प्लाजा को शिफ्ट कर दिया गया। जब एसआईटी ने जमीनों के इस खेल की पड़ताल की तो कई अनिमियतताएं सामने आई और कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी एसआईटी के हाथ लगे।
विज्ञापन
रिटायर्ड नायब तहसीलदार से हुई पूछताछ
एनएच 74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने शुक्रवार को रिटायर्ड नायब तहसीलदार भोलेलाल से पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज जुटाये। मामले में अब तक एसआईटी करीब 60 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। नोटिस भेजे गये 61 और लोगों से एसआईटी अभी पूछताछ करेगी।