फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seventh class student hanged in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 04 May 2019 12:07 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 04 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seventh class student hanged in suspicious circumstances
hang

संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा सातवीं की छात्रा ने छात्रावास में अपने कमरे में पंखे के कुंडे में चुन्नी का फंदा बनाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। खटीमा सीओ कमला बिष्ट ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन


गुरु नानक कन्या छात्रावास के कमरा नंबर 25 में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा हुमी राय (14) पुत्री विमल राय शुक्रवार सुबह आठ बजे मैस में नाश्ता करने नहीं पहुंची तो छात्रावास की वार्डन सीता मेहता हुमी के कमरे में गई। बताया कि कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी छात्रा ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने लोगों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया।
विज्ञापन


कमरे में देखा तो छात्रा हुमी राय पंखे को टांगने के लिए लगे पाइप में चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। वार्डन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, एसआई ललित चौधरी, अविनाश कुमार पुलिसकर्मियों साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत की सूचना पर विमल राय निवासी वार्ड छह सितारगंज एवं मूल निवासी अशोक नगर नई दिल्ली भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले वर्ष से हॉस्टल में रह रही थी। छात्रावास में रह रही छात्राओं ने भी बताया कि बीती रात उसने खाना खाया था। आत्महत्या का कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

कोट
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही छात्रा की मौत का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
कमला बिष्ट, सीओ खटीमा


घटना से पहले पिता से फोन पर की थी बात
सितारगंज। पिता विमल राय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उन्होंने अपनी पुत्री हुमी राय से छात्रावास के फोन पर बात की थी। बताया कि बेटी हुमी राय ने कहा था कि कोर्स ले आना और अन्य सामान की भी मांग की थी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को आने का वादा किया था। हुमी के पिता विमल राय ने बताया कि दस दिन पहले ही वह उसकी फीस जमा करके गए थे। ब्यूरो

अकेले रहना पसंद करती थी हुमी : सीओ
सितारगंज। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि उनकी बात मृतका हुमी राय की स्कूल टीचर्स से हुई। उन्होंने बताया कि हुमी को पढ़ाने वाले शिक्षिकाओं ने बताया कि हुमी बहुत कम बोलती थी और अकेले रहना ही पसंद करती थी। सीओ बिष्ट ने बताया कि शिक्षिकाओें के अनुसार हुमी कक्षा में किसी कार्य पर ही बच्चों से बात करती थी। ब्यूरो


एक साल पहले ही कराया था छात्रावास में दाखिला 
सितारगंज। पुलिस के अनुसार जब हुमी राय महज दो साल की थी तो उसकी पहली मां उसके पिता को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ सितारगंज में करीब दो साल से रह रहे हैं। एक साल पहले ही पिता ने हुमी राय को छात्रावास में दाखिल कराया था। माना जा रहा है तब से वह थोड़ी गुमसुम रहने लगी थी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed