{"_id":"3c5d281524415b7c92839b234a1badf8","slug":"seek-to-disturb-social-harmony-in-kelakedha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा में फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केलाखेड़ा में फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गणेशपुर स्थित श्री शनिदेव मंदिर में बृहस्पतिवार रात अराजक तत्वों ने भगवान शनिदेव जी की मूर्ति खंडित कर दी। इससे भड़के हिंदूवादी लोगों ने जमकर हंगामा किया। विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की थाना प्रभारी से तीखी झड़प हुई। विहिप ने कहा कि बीस दिन पहले केलाखेड़ा के रतना मडैया मंदिर में तोड़फोड़ हुई, जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर, आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर किया गया।
विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर स्थित श्री शनिदेव मंदिर में एक सप्ताह पहले ही इसी गांव निवासी परमजीत कौर, कमला, आशा देवी के सहयोग से हरिद्वार से लाई गई श्री शनिदेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। बृहस्पतिवार रात मंदिर में अराजक तत्वों ने श्री शनिदेव की मूर्ति को तोड़ कर खंडित कर दिया। खबर मिलते ही शुक्रवार को सुबह क्षेत्रभर से हिंदूवादी संगठनों से जुड़े तमाम लोग एकत्र होकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार, गदरपुर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी हो गई। थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इस मौके पर विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, सुरेंद्र, तानसेन, बाबूराम, पवन कुमार, जयपाल, गुरुदेव, विमला, पुष्पा देवी, ममता, संतोष देवी, पूजा, करन, सौरभ, परमजीत, माया रानी, कमला, रवि, मनोज आदि थे।
विज्ञापन