{"_id":"5cbb62a9bdec22143e2c7e3d","slug":"second-time-theft-of-veterinary-officer-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सा अधिकारी के मकान में दूसरी बार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पशु चिकित्सा अधिकारी के मकान में दूसरी बार चोरी
Sat, 20 Apr 2019 11:49 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुंडेश्वरी में पशु चिकित्साधिकारी के घर से फिंगर प्रिंट लेते एक्सपर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक माह के भीतर पशु चिकित्सा अधिकारी के आवास के दूसरी बार ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चुरा ली। चोर सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई सिस्टम भी उखाड़ ले गए। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतापपुर स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. सत्यपाल सिंह रावत कुंडेश्वरी के पर्वतकुंज कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनका पुत्र पंकज रावत नजीबाबाद में रहता है। 16 अप्रैल को डॉ. सत्यपाल सिंह वह पत्नी सुशीला रावत के साथ एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मेरठ गए थे। उनकी अनुपस्थिति में रात में देखभाल के लिए उनके मित्र का पुत्र रुकता था। 19 अप्रैल को सुबह कुत्ते को टहलाने के बाद वह डॉ. रावत के घर में ताला लगाकर अपने घर चला गया। शाम को रावत और उनकी पत्नी घर लौटे तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और ड्राइंग रूम का ताला टूटा हुआ था।
डॉ. रावत ने घर से मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो सोने के पेंडल और 15 हजार की नकदी चोरी होने की बात कही है। चोर सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। जांच में सीसीटीवी सिस्टम दोपहर एक बजे तक चालू होना पाया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंचे कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट संजय चौहान और दीपक जोशी ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए। घर के ताले और कुछ रेजगारी मकान के पीछे खेत में पड़े मिले। पुलिस ने डॉ. रावत की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. रावत ने बताया कि बीती 24 मार्च को वह परिवार के साथ दिल्ली गए थे और 26 मार्च को लौटे थे। इस दौरान भी उनके घर से 35 हजार की नकदी और हजारों के जेवरात चोरी हुए थे।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक ने पड़ोसी पर जताया संदेह
काशीपुर। एक माह के अंतराल में दो बार चोरी होने के मामले में पशु चिकित्सक ने अपने पड़ोसी पर संदेह व्यक्त किया है। तहरीर में कहा गया है कि उनका पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है और अक्सर उसे प्रताड़ित करता रहता है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान के यहां पंचायत हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोसी कई बार डॉ. रावत को अंजाम भुगतने की धमकी दे चुका है।
मेडिकल स्टोर के गल्ले से उड़ाए पांच हजार
काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री योगेश विश्नोई का आवास विकास कॉलोनी में शिवा मेडिकोज के नाम से मेडिकल स्टोर है। बीती रात चोर मेडिकल स्टोर का शटर ऊपर उठाकर अंदर घुस गए और गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक देर रात 3:30 बजे से 4:30 बजे तक दुकान के अंदर दिखाई दे रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एएसआई किरन डोभाल को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहां गुरविंदर चंडोक, हाजी रईस अहमद, महेंद्र शर्मा, जुगल छाबड़ा, सुमित राठी आदि थे। ब्यूरो
ट्रांजिट कैंप में चोरों ने खंगाला सिडकुल कर्मी का घर
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर में रहने वाला श्याम सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। बीते बृहस्पतिवार रात को श्याम सिंह घर में ताला लगाकर सिडकुल कंपनी में ड्यूटी पर गया था। शुक्रवार सुबह घर लौटने पर श्याम सिंह ने देखा कि घर के ताले टूटे हैं। घर से छह हजार की नकदी के साथ ही कपड़े और जरूरी कागजात गायब थे। श्याम सिंह की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।