{"_id":"5722642fcfadfce453c31a5614113f90","slug":"sdm-court-kin-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम कोर्ट पर परिजनों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुदाय विशेष के घर पहुंची शादीशुदा युवती को लेकर जब पुलिस एसडीएम कोर्ट पहुंची तो वहां युवती के परिजनों और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा में युवती को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां बयान दर्ज कराने के बाद युवती को नारी निकेतन भेजने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव बांसखेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी यूपी के स्वार रामपुर निवासी युवक के साथ की थी। बताते हैं कि प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा युवती समुदाय विशेष के युवक के घर जा पहुंची, जिस पर युवक के परिजन युवती को थाने में छोड़ गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां युवती के परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस से गहमा-गहमी भी हुई, इस पर कोतवाली से एसआई डीवी सोलंकी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीएम तीरथपाल सिंह ने युवती के बयान दर्ज कर उसे नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन
इस बाबत युवती के परिजन भाजपा नेता राजेश कुमार के साथ एसडीएम से मिले। उन्होंने समुदाय विशेष के युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। इधर, थाना केलाखेड़ा के एसआई टीएस खाती के अनुसार युवती शादी से पहले भी एक बार समुदाय विशेष के युवक के साथ जा चुकी है। उसके बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी।
विज्ञापन