{"_id":"593c3f5d4f1c1b1f608b49a2","slug":"scrap-godown-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप गोदाम में आग लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्क्रैप गोदाम में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आग से जला कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल के पास ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। चार दमकल वाहनों ने करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में लाखों के स्क्रैप सहित एक खड़ा कैंटर भी जल गया।
विज्ञापन
आदर्श कालोनी निवासी सोमपाल सिंह का फुलसुंगा में सिडकुल के पास लेबर कालोनी के सामने आरके ट्रेडर्स नाम से स्क्रैप गोदाम है। शुक्रवार रात गोदाम में कर्मचारी बलवीर और उसका परिवार सो रहा था। रात करीब दो बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। बलवीर और उसकी पत्नी ने गोदाम से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के कर्मचारी ने आग लगने की सूचना गोदाम स्वामी को दी। जब तक फायर ब्रिग्रेड पहुंचती तब तक आग पूरे गोदाम में फैल गई। भीषण आग ने गोदाम में खड़े गोदाम स्वामी के कैंटर संख्या यूके06 सीए 7705 को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग के वाहन सहित सिडकुल से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंच गये। चार वाहनों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तब तक आग से कैंटर और करीब सात लाख का स्क्रैप जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद गोदाम के आस पास खलबली मची रही। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गोदाम स्वामी ने आग किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लगाये जाने की आशंका जताई है। गोदाम स्वामी ने अग्निकांड में करीब बीस लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया है।