फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scope CO Dalit revelations of murder

दलित हत्या के खुलासे को सीओ को घेरा

Thu, 26 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 26 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
नारायणपुर कोठा में दलित महिला की बलात्कार के बाद हत्या के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सीओ जेआर जोशी का घेराव किया। पुलिस ने लोगों को एक सप्ताह के भीतर हत्या की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और सीओ जेआर जोशी का घेराव किया। कांग्रेसियों के साथ मृतक महिला के परिजन भी कोतवाली आए। जैन ने सीओ को बताया कि घटना का खुलासा नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्हाेंने सीओ से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। सीओ जोशी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में लगी हुई हैं। घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से लगातार पुलिस की टीमें पूछताछ में लगी हुई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में घटना का खुलासा हो जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू, ब्लाक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, परवेज अहमद मलिक, इमरान मलिक, अरुण कुमार शुक्ला, डीके सिंह, शरीफ अहमद मलिक, गुडडू तिवारी, बबलू चौधरी, दर्शन कोली, बाबू सिंह, अफजाल शेरी, अशोक मित्रा, केवल हुड़िया, अमरीक सिंह मंड, गुरदास कालरा, बंटी पपनेजा, अशोक चुघ आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed