फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scooter rider hit the scooty

सीपीयू से बचने को ठेली में ठोकी स्कूटी

Wed, 08 Nov 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider hit the scooty
रुद्रपुर में खौलते तेल से झुलसा स्कूटी चालक करन - फोटो : Amar Ujala

सीपीयू से बचने के लिए स्कूटी भगाना एक युवक को भारी पड़ गया। मंगलवार दोपहर सीपीयू टीम किच्छा बाइपास रोड पर झील के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर शिवनगर से बाजार की ओर जा रहे थे। सीपीयू ने रुकने का इशारा किया तो स्कूटी चला रहे शिवनगर निवासी करन पुत्र राजकुमार ने स्कूटी दौड़ा दी।

विज्ञापन



घबराहट में वह स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक चाट की ठेली से टकरा गई। टक्कर से ठेली पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई गिर गई। इससे करन और ठेली स्वामी मुन्ना बुरी तरह झुलस गये। करन को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि मुन्ना ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed