फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sarraf looted by miscreants shot dead

बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारकर लूटा

Sat, 19 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 देर शाम दुकान बंद करके बलवंत कालोनी अपने घर लौट रहे सर्राफ को तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश सर्राफ का बैग लूट ले गए। गोली चलने की घटना से कालोनी  में दहशत है। पुलिस ने मौका मुआयना किया।


बलवंत कॉलोनी निवासी प्रेमशंकर रस्तोगी की महाराणा प्रताप चौक पर श्री दुर्गा ज्वैलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। शाम करीब सवा आठ बजे प्रेमशंकर के पुत्र प्रमोद और राहुल अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। राहुल बाइक चला रहा था, जबकि प्रमोद बाइक पर पीछे हाथ में बैग लेकर बैठा था। घर से मात्र 50 मीटर पहले घात लगाए बैठे तीन बदमाशों में से एक ने पहले बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। जैसे ही दोनों भाई गिरे तो एक बदमाश ने प्रमोद के हाथ से नगदी, जेवर भरा बैग समझकर सब्जी भरा थैला छीन लिया। बैग छीनते ही प्रमोद ने शोर मचाया तो बदमाश ने प्रमोद को गोली मार दी। गोली प्रमोद के पैर में लगी। गोली लगते ही प्रमोद जान बचाने को पड़ोसी के घर की ओर भागा और शोर मचा दिया। बाद में बदमाश पहले से हेलमेट पहने स्टार्ट खड़ी बाइक में सवार होकर भाग निकले। लोगों के अनुसार तीनों बदमाश गली से बाहर निकलकर बरेली रोड की ओर फरार हो गए। लूट की घटना की सूचना पर सीओ प्रताप सिंह पांगती, कोतवाल रविंद्र कुमार चमोली समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पड़ोसियों ने घायल प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी बाई टांग में गोली लगी मिली जबकि गिरने से सिर में गंभीर चोेट लगी। डॉक्टरों ने घायल प्रमोद को हायर सेंटर रेफर किया। घटना के बाद पुलिस ने चारों ओर चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed