{"_id":"c895029e6f8ad924ed27d95d8f3244e4","slug":"rival-schools-were-thrown-off-a-piece-of-meat-for-the-purpose-of-conducting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिद्वंद्वी स्कूल बंद करवाने के मकसद से फेंके थे मांस के टुकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिद्वंद्वी स्कूल बंद करवाने के मकसद से फेंके थे मांस के टुकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतबंगला स्थित स्कूल परिसर में मांस के टुकड़े फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने भूतबंगला निवासी अनीस उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार निर्मल एकेडमी स्कूल के संचालक की पत्नी के मुंह बोले भाई ने मांस के टुकड़े फेंके थे, जिससे शक प्रतिद्वंद्वी संत कबीर स्कूल पर जाए और वह बंद हो जाए। लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
रविवार को डीएम डा. पंकज पांडे और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने संयुक्त रुप से खुलासा करते हुए बताया कि 12 अप्रैल की सुबह भूतबंगला निवासी रामपाल सिंह के निर्मल एकेडमी स्कूल में अराजक तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जांच शुरु कर दी थी। जांच एएसपी टीडी वैला के नेतृत्व में गठित टीम कर रही थी। इस दौरान पता चला कि रामपाल के निर्मल एकेडमी स्कूल में मांस के टुकड़े भूतबंगला निवासी अनीस उर्फ गुड्डू ने फेंके था। एसएसपी भरणे ने बताया कि जांच में पता चला कि स्कूल संचालक रामपाल और उसकी पत्नी दो साल से मोहल्ले में स्कूल चला रहे थे। जबकि भूतबंगला में ही इस्लाम मियां और उसकी साली नजमा एक मदरसा चलाती आ रही है। इस माह उन्होंने निर्मल एकेडमी के पास ही संत कबीर नाम से स्कूल शुरू किया था। इससे निर्मल एकेडमी स्कूल और इस्लाम के स्कूल में बच्चों के प्रवेश को लेकर प्रतिद्वंद्विता होने लगी। कुछ दिन पहले रामपाल और इस्लाम मियां ने अपने अपने स्कूल के प्रचार प्रसार के लिए मोहल्ले में पंपलेट लगवाए थे। लेकिन कुछ बच्चों ने रामपाल के पंपलेट के ऊपर इस्लाम के स्कूल के पंपलेट लगवा दिए। इस पर भी तब विवाद हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी गुड्डू ने निर्मल एकेडमी स्कूल संचालक रामपाल की पत्नी को अपनी मुंह बोली बहन बनाया था। इसी रिश्ते के चलते उसकी मदद करता रहता था। उनके स्कूल में बच्चों के प्रवेश कराने के लिए भी मुस्लिम परिवारों पर दबाव बनाता था। इसके अलावा गुड्डू अपनी धर्म बहन के प्रतिद्वंद्वी स्कूल संचालक इस्लाम मियां से रंजिश रखने लगा। घटना से दो दिन पहले गुड्डू ने भूतबंगला निवासी दो लोगों के सामने इस्लाम को सबक सिखाने की बात कहते हुए उसका स्कूल बंद करवाने की बात कही थी। मांस फेंकने की घटना के बाद उसने इस्लाम के खिलाफ दुष्प्रचार भी शुरू कर दिया। इस पर आरोपी की गिरफ्तारी को न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। पुलिस ने आरोपी अनीस उर्फ गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन