फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Relief can be given to the tenants who return compensation

मुआवजा लौटाने वाले काश्तकारों को मिल सकती है राहत 

Thu, 29 Mar 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 29 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Relief can be given to the tenants who return compensation
करोड़ों का घोटाला

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में जमीनों की बैक डेट में 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकार अब एसआईटी की कार्रवाई से बचने के लिए मुआवजा वापस करने की पेशकश करने लगे हैं। माना जा रहा है कि लिया गया अतिरिक्त मुआवजा लौटाने वाले काश्तकारों को एसआईटी से राहत मिल सकती हैं। अब तक तीन काश्तकारों ने मुआवजा लौटाया है। वहीं, 10 से अधिक ने मुआवजा लौटाने की पेशकश की है। 

विज्ञापन


एनएच-74 में भू अधिग्रहण के नाम पर कई काश्तकारों ने तत्कालीन अफसरों की मदद से अपनी भूमि का बैक डेट में 143 कराया और इसके एवज में करोड़ों का कमीशन लिया। कमीशन की रकम का कुछ हिस्सा अफसरों की जेब में गया। घोटाले की जांच खुलने के बाद घोटाले में लिप्त लोग जेल भेजे गए तो काश्तकार एसआईटी की कार्रवाई से बचने के लिए मुआवजा लौटाने को तैयार हुए। 
विज्ञापन


अब तक जसपुर और बाजपुर के तीन काश्तकारों ने एक करोड़ 70 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा कराए हैं, जबकि 10 से अधिक काश्तकार मुआवजा लौटाने की पेशकश एसआईटी के सामने कर चुके हैं। बुधवार को जहां बाजपुर क्षेत्र के सात काश्तकारों ने एसआईटी के सामने मुआवजा लौटाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को बाजपुर तहसील के तीन काश्तकारों ने लिया गया अतिरिक्त मुआवजा लौटाने की पेशकश की। पूर्व में भी चार काश्तकार मुआवजा लौटाने के लिए तैयार हुए हैं। एसआईटी की ओर से उक्त लोगों को एसएलओ ऑफिस भेजा गया, जहां वह अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा रुद्रपुर तहसील की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसआईटी ने 10 काश्तकारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बाजपुर तहसील के भी दो काश्तकारों से पूछताछ की गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed