{"_id":"591ca0d94f1c1b2d0bf23460","slug":"relative-injured-with-scissor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में पक्ष नहीं लेने पर साढू के पेट में कैंची घोंपी, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में पक्ष नहीं लेने पर साढू के पेट में कैंची घोंपी, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 18 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अाराोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत में पक्ष न लेने के कारण एक साढू भाई ने दूसरे साढू भाई के पेट में कैंची घोंप दी। मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर पुलिस हिरासत से कोतवाली से फरार हो गया। उसके कॉलेज के रास्ते से कूद कर फरार होने से कॉलेज में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती निवासी कफील अहमद पुत्र जमील अहमद और ग्राम मसवासी थाना स्वार जिला रामपुर निवासी वाजिद अली पुत्र अब्दुलरब साढू भाई है। कफील अहमद की एनएच पर पंक्चर जोड़ने की दुकान है। मसवासी निवासी युवक की पत्नी पारिवारिक कलह के कारण काफी समय से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
उसने ससुराल जाने को मना कर दिया था। इस विवाद के कारण बिरादरी की पंचायत बैठी थी। पंचायत ने कफील अहमद ने अपने साढू की पत्नी को वापस भिजवाने में कोई मदद नहीं की थी, जिससे दोनों में मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात वाजिद ने कफील अहमद को फोन उसकी बाइक पंचर होने की बात कही। वाजिद के दुकान पर पहुंचने पर दोनों में विवाद हो गया। इसपर वाजिद ने कफील के पेट में कैंची घोंप दी।
घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, आसपास के लोगों ने आरोपी साढू की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे आरोपी पुलिस को गच्चा देकर कोतवाली की दीवार कूदकर पं. पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज से होते हुए फरार हो गया। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई।
लापरवाह पुलिस कर्मी के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपी का पुलिस रिकार्ड नहीं है। घटना की कोई तहरीर भी नहीं आई। उसे लोगों ने पुलिस को सौंपा था। आरोपी का मेडिकल कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मध्यावकाश के दौरान स्कूल पहुंचा था फरार आरोपी
पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य बाबू सिंह शाक्य ने बताया कि जिस समय युवक कोतवाली से लगी दीवार फांद कर कॉलेज पहुंचा था। उस समय विद्यालय में मध्यावकाश चल रहा था, छात्र मैदान में खेल रहे थे। उसके पीछे पुलिस भी उसको तलाश करती पहुंची थी। विद्यालय की छुट्टी समय से की गई है। ।