फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Recommendation for the suspension of Head Assistant of Irrigation Department

सिंचाई विभाग के तत्कालीन प्रधान सहायक के निलंबन की संस्तुति

Tue, 11 Sep 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Updated Tue, 11 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for the suspension of Head Assistant of Irrigation Department
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala

सिंचाई खंड में 7.88 लाख रुपये का गबन करने के आरोपी तत्कालीन प्रधान सहायक के निलंबन की संस्तुति अधिशासी अभियंता ने कर दी है। ईई संजय राज ने ने बताया कि विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद दिए स्पष्टीकरण में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है। गबन की गई रकम की रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग सितारगंज में सात लाख 88 हजार रुपये का घपला सामने आया था। इसमें तत्कालीन प्रधान सहायक ने नौ महीने पहले चार चेकों से सात लाख 88 हजार 820 रुपये का भुगतान किया था, जिसका चेक रजिस्टर में कोई विवरण नहीं दर्शाया गया था।
विज्ञापन


दो लोगों को चेकों से तीन लाख 67 हजार 320 रुपये का भुगतान किया गया था और शेष रकम चार लाख 21 हजार 500 रुपये प्रधान सहायक ने अपने व्यक्तिगत खाते में जमा कराया था। इस मामले को बीते नौ सितंबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ईई संजय राज ने बताया कि गबन के मामले में आरोपी तत्कालीन प्रधान सहायक से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें उसने आरोप स्वीकारा है। बताया कि प्रधान सहायक को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित के माध्यम से बागेश्वर के अधीक्षण अभियंता, कुमाऊं कमिश्नर व सिंचाई विभाग के महालेखाकार को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा। बताया कि आरोपी प्रधान सहायक पर कानूनी कार्रवाई के लिए डीजीसी से राय लेंगे।


जिला स्तर से भी हो सकती है कार्रवाई 
सितारगंज। सिंचाई खंड में सरकारी रुपये के दुरुपयोग के मामले में जिला स्तर से भी कार्रवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा भी इस मामले में जांच कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed