फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   raw wine

कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार

Tue, 20 Jan 2015 06:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, सितारगंज (ऊध्ामिससिंह नगर)
ब्यूराे/अमर उजाला, सितारगंज (ऊध्ामिससिंह नगर) Updated Tue, 20 Jan 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
raw wine
शहर के बीचोबीच अवैध शराब का धंधा फलफूल रहा है। बेखौफ होकर शराब बेच रहे माफियाओं से त्रस्त महिलाओें ने शराब के विरोध में बिगुल फूंक कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन कस्बा इंचार्ज को देकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर कच्ची शराब का धंधा करने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

  मंगलवार को वार्ड संख्या छह केशवनगर की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर कस्बा इंचार्ज बीएस बिष्ट का घिराव किया और प्रभारी निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि बाबूराम, खातून और मुन्नी द्वारा कच्ची शराब का धंधा किया जा रहा है। जिससे उनके पति के अलावा युवा शराब के आदी होते जा रहे हैं। शराब का कारोबार होने से महिलाओं के साथ मारपीट की घटना आमबात हो गई है। शराब पीने के कारण उनके पति काम भी नहीं करते। जिससे घर में छोटे-छोटे बच्चे भूख से परेशान हैं। जिससे घर उजड़ रहे हैं। कहा कि शराब का विरोध करने पर कारोबारियों द्वारा शासन-प्रशासन को पैसा देकर धंधा किए जाने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

  उन्होंने अवैध शराब व माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर, जल्द ही अवैध शराब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना देने का मजबूर होंगी। इस मौके पर सभासद कुलदीप कौर, लीला देवी, आशा, किरन, पिंकी, नेहा, रेखा देवी, राधा, बिन्द्रा, सुशीला, लज्जा देवी, माया देवी, सोनम, शीला, ऊषा, दीपा, ज्ञानती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed