{"_id":"596fa98b4f1c1b46188b4568","slug":"rape-victim-gave-birth-to-a-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने पुत्र जना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने पुत्र जना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग संग नौ महीने पूर्व उसी गांव के एक अधेड़ ने दुराचार किया था। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब चिकित्सकों ने किशोरी को गर्भवती बताया। बुधवार को किशोरी ने सीएचसी में पुत्र को जन्म दिया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विकासखंड के एक गांव की पीड़िता के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री काफी दिनों से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। बीते दिवस इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है, जिससे उसके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर पता चला कि नवंबर 2016 में गांव के ही पुष्कर राम ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इधर, किशोरी की तकलीफ बढ़ने के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया। सीएचसी की चिकित्साधीक्षक डा. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि किशोरी की आयु करीब 15 वर्ष है। प्रसव में अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर है, जिसके चलते उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि 55 वर्षीय आरोपी पुष्कर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के दो बेेटे हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। आरोपी के नाती-पोते भी हैं।
विज्ञापन