{"_id":"57daeb0c4f1c1b0d27d47b9e","slug":"rape-accused-pressures","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी बना रहे दवाबx","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के आरोपी बना रहे दवाबx
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
बलात्कार पीड़ित महिला ने दबंग आरोपियों पर केस वापस लेने की धमकी देने और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस महानिदेशक सहित जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी यूपी हाल निवासी झनकट की बलात्कार पीड़िता ने प्रदेश के डीजीपी एनए गणपति, आईजी कुमाऊं, डीएम, एसएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों पर मुकदमा वापस लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पत्र में कहा कि केस वापस न लेने पर आरोपियों द्वारा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। कहा कि बलात्कार के आरोपियों ने उसकी मां को अपने कब्जे में कर रखा है।
विज्ञापन
मंगलवार को खटीमा से नानकमत्ता आने के लिए कंजाबाग चौराहे पर खड़ी महिला को पूर्व ग्राम प्रधान और उसका दोस्त नानकमत्ता छोड़ने का झांसा देकर रास्ते में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहें हैं।