फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajinder was Devendra Sisuna bodies found in Bareilly

राजेंद्रनगर बरेली के देवेंद्र का था सिसौना में मिला शव

Thu, 06 Aug 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज। Updated Thu, 06 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

बरेली से आई महिला ने डेढ़ माह पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। बेटे के साथ पहुंची महिला ने कोतवाली आकर मृतक का फोटो देखा तो वह बिलख पड़ी। उसने गाड़ी मालिक पर पति की हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


 थाना प्रेमनगर (बरेली) यूपी के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी कांता देवी बुधवार को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को लापता पति का फोटो दिखाया।

 जिस पर पुलिस ने उसे बताया कि 21 जून को सिसौना गांव के कुमाऊं रेस्टोरेंट के पास खाली पड़े प्लाट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।

जिसे पुलिस ने खटीमा में पोस्टमार्टम कराने के बाद मोर्चरी में रखा गया था। महिला ने अज्ञात शव की पहचान अपने पति देवेंद्र सिंह के रूप में की। उसने बताया कि वह 17 जून को बरेली से गाड़ी लेकर सितारगंज आया था। तब से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


बताया कि उसने गाड़ी मालिक मुन्ना से कई बार लापता पति के बारे में पूछा, लेकिन उसने कभी कोई सही जवाब नहीं दिया।

मालिक के बताने पर बुधवार को वह यहां सिसौना गांव में अपने पति को खोजने के लिए आई, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही कोतवाली में उनकी जानकारी मिली।

कांता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा मनोज (27), आरती (24) गौरव (23), संजू (21) साल हैं।

बताया कि देवेंद्र ड्राइवर होने के कारण गाड़ी लेकर महीनेभर तक के लिए बाहर चले जाते थे। उसे क्या पता था कि इस बार उनका पति नहीं लौटेगा। उसने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिडकुल चौकी इंचार्ज योगेश दत्त ने बताया कि देवेंद्र की शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद खटीमा श्मशान घाट में उसका दाह संस्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया था।


 इसलिए बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया था। शिनाख्त के बाद अब बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष पीके राणा ने बताया कि मृतक के कपड़े परिजनों के सुपुर्द किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed